Pharma expo

राजकीय पॉलिटेक्निक हरिद्वार (सिडकुल) के फार्मेसी विभाग के छात्रों ने बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित फार्मा एवं लैब एक्सपो में प्रतिभाग किया। फार्मा एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, सयुश कमीटी के अध्यक्ष डॉ महेंद्र आहूजा ने छात्रों को फार्मा उद्योग की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्रों के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक हरिद्वार सिडकुल की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन खर्कवाल ने प्रतिभाग किया।